फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फलों के दामों में 40 रुपये प्रति किलो की वृद्धि

विज्ञापन
गहमर गांव में दुकान पर सजे फल। संवाद - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन
गहमर। सहालग के साथ रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में इन दिनों फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले महीने की तुलना में फलों के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। फल विक्रेताओं के अनुसार प्रतिकूल मौसम, सहालग और रमजान के कारण फलों के दाम में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

गहमर के फल विक्रेता शंकर चौहान ने बताया सहालग के साथ रमजान में फलों की मांग बढ़ गई है। वर्तमान में सेब 150 रुपये किलो से बढ़कर 180 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि अंगूर के दाम 160 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। केला 70 रुपये में एक दर्जन मिल रहा है।
दुकानदार आजाद व परवेज ने बताया कि एक महीने में सभी फल के दाम 20 से 30 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा शादी के सीजन व रमजान में रोजा की वजह से खपत बढ़ गई है। ग्राहक महताब चुन्नू, सगीर अली ने कहा कि रमजान में लोग फल से इफ्तार करते हैं। फलों के दाम बढ़ने की एक वजह ये भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें