फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोर्ट के निर्णय से शिक्षक आहत नहीं मनाएंगे शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई, जिसमें शिक्षक दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से शिक्षक समाज हतप्रभ है। शिक्षकों के समक्ष आज आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जिला मंत्री इसरार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि एक सितंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश से देश भर में 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडराने लगा है। जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अगर निजी स्कूलों पर लागू किया गया तो इससे करोड़ों में शिक्षक प्रभावित होंगे। कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि इस निर्णय से शिक्षक दुखी एवं चिंतित हैं। इस अवसर पर जनपदीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, हरेन्द्र यादव, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. मनोहर यादव, डाॅ. राजेश यादव, दीपक जायसवाल, कमलेश यादव, वीरेश यादव, ब्लाॅक मंत्री रंजीत राम, यशवन्त, तुफैल अहमद, चन्द्रशेखर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें