स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हरिहर सिंह पर हमले की घटना को लेकर कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के तेवर तल्ख हैं। गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित होटल के सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई तथा शुक्रवार से सभी महाविद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। गिरफ्तारी न होने पर सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों की तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
तीन दिनों के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी न होने की दशा में 11 जुलाई को जिले के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद होकर जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराते हुए आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे। इस अवसर पर सौरभ पांडेय, विजयशंकर राय, अंबिका प्रसाद दुबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, अनंत सिंह, डा. दुर्गेश प्रताप सिंह, आरएम राय, विवेक सिंह शम्मी, अमित श्रीवास्तव, राजेश्वर चौहान, सत्येन्द्र कुमार राय, ओमप्रकाश सिंह, प्रफुल्ल राय, संजय यादव, अवधेश यादव, अरुण सिंह, विजय सिंह, सुनील सिंह, भानूप्रताप सिंह, सुभाष, नरेन्द्र सिंह एवं अखिलेश सिंह उपस्थित थे।
उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शास्त्री नगर में हुई। इसमें अभिनंदन केशरी ने प्राचार्य पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से कालेज की छवि धूमिल हुई है। छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव एवं उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की। गर्वजीत सिंह ने भी हमले की घटना की निंदा की। इस अवसर पर संकेत सिंह, कमल राय, सोनू कुमार, कन्हैया कुशवाहा, विकास तिवारी, शशांक तिवारी एवं चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे। संचालन राहुल मौर्य ने किया।