फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में फर्जी पाए गए शिक्षक और शिक्षामित्र, एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में नियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के संबंध में प्राप्त शिकायतों के क्रम में शासन की ओर से जांच समिति गठित की गई है। समिति की तरफ से कार्यरत शिक्षकों के संबंध में गोपनीय जांच की जा रही है। इसी क्रम में एक शिक्षक एवं एक शिक्षामित्र फर्जी पाए गए। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने का संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जांच समिति गठित की गई है। इसमें अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष, अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी सदस्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव सदस्य सचिव हैं। गठित जांच समिति की ओर से जिले में कार्यरत शिक्षकों के संबंध में गोपनीय जांच की कार्रवाई की जा रही है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जांच में एक शिक्षक एवं एक शिक्षामित्र फर्जी पाए गए। श्रीप्रकाश यादव सहायक अध्यापक प्रा.वि. बद्दोपुर बाराचंवर एवं रीना कुमारी शिक्षा मित्र प्रा.वि. मालीपुर मुहम्मदाबाद की नियुक्ति निरस्त करते हुए कूटरचना के आरोप में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने का संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि शिक्षक एवं शिक्षामित्र के रूप में श्रीप्रकाश यादव एवं रीना कुमारी मौर्य द्वारा अद्यतन प्राप्त किए गए वेतन की वसूली के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक एवं संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को आगणन के लिए निर्देेश दिया। बीएसए ने बताया कि इनके साथ ही और शिक्षकों के संबंध में भी जांच की कार्रवाई की जा रही है। जिनके अंक एवं प्रमाण पत्रों कोे सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड एवं विश्वविद्यालय को भेजा गया है। सत्यापन आख्या प्राप्त होने के बाद जांच समिति की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें