फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षक संतोष कुशवाहा को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

विज्ञापन
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित संतोष कुशवाहा-स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनिहारी/सादात। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं में जिले के उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय मनिहारी के सहायक अध्यापक संतोष कुशवाहा का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
जिले से तीन शिक्षकों ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। इनमें संतोष कुशवाहा का चयन हुआ, जबकि कंपोजिट विद्यालय हथौड़ी देवकली के शिक्षक विपिन कुमार शुक्ला और सैदपुर के रामजीत यादव का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन

संतोष कुशवाहा के निर्देशन में स्काउटिंग के क्षेत्र में हर वर्ष एक विद्यार्थी का चयन राज्य पुरस्कार के लिए होता है। अब तक उनके निर्देशन में 35 विद्यार्थी यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। खो-खो और विशेष प्रदर्शन की उनकी टीम मंडल स्तर तक पहुंच चुकी है। आगरा में आयोजित दिव्यांग हैंडबॉल प्रतियोगिता में उनके विद्यार्थी अंश और शरद ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि गाजियाबाद में दोनों ने रजत पदक जीता।
संतोष कुशवाहा ने बताया कि उनके निर्देशन में अब तक आठ विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हो चुका है। वह राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक हैं और स्पेशल ओलंपिक भारत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञान जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत विद्यालय की छात्राओं प्रतिमा और अंजलि का चयन हुआ है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय जिला स्काउट मास्टर श्रीकांत सिंह, अश्विनी कुमार राय समेत अन्य शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें