फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 23 को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टेट) का आयोजन 23 जनवरी को होगा। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 51347 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पहली पाली में प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक होगी। 68 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 31447 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच होगी। इसमें 19900 परीक्षार्थियों के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 68 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा 136 पर्यवेक्षक भी बनाए जाएंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें