फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्काजाम कर लगाई गुहार, ‘बचाएं लंगूर से’

विज्ञापन
विज्ञापन
लंगूर के आतंक से परेशान मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के लोगों ने मंगलवार को गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिवारीपुर के पास चक्काजाम कर अपनी परेशानी प्रशासन तक पहुंचाई। बाद में कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा के समझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। आधा घंटा तक चले जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



तिवारीपुर गांव में काफी समय से लंगूर आतंक है। अभी तक यह आधा दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है। इसे लेकर लोगों में इस कदर भय है कि आते-जाते उनकी निगाहें इधर-उधर घूमती रहती है कि कहीं वह उनपर हमला न बोल दे। बंदर के आतंक से परेशानी लोग मंगलवार को इसे पकड़ने की मांग को लेकर घरों से निकलकर सड़क पर पहुंच गए और गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिवारीपुर मोड़ पर सड़क जाम कर दिया।

 जाम होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। आधा घंटा तक चले जाम की वजह से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर मनोज यादव, विनोद तिवारी, रमाकांत तिवारी,  राधेश्याम प्रजापति, दयाशंकर तिवारी, बुलबुल तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें