फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौकीर खां पार्टी से निष्कासित

Fri, 29 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा क्षेत्र जमानिया के कार्यकर्ता तौकीर खां को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जोन इंचार्ज डा. राम कुमार कुरील ने बताया कि अगर पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर का इस्तेमाल करता है तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।  इस क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक छावनी लाइन स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें मंडल कोआर्डिनेटर इंदल राम ने बूथ सेक्टर एवं भाई चारा कमेटियों पर संतोष जताया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि मंडल कोआर्डिनेट रितेश कुमार ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। इस मौके पर रामप्रकाश गुड्डू, मनोज कुमार बिद्रोही, सुभाष राम सिपाही , ओम प्रकाश गौतम, पुनवासी पाल, लल्लन राजभर ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शंकर राम भारती और संचालन अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें