पत्रक देने जाते बीएड टेट संघर्ष मोर्चा के सदस्य।
मांगों को लेकर बीएड टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन परिसर से जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कचहरी स्थित राइफल क्लब पहुंचे। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक डीएम संजय खत्री को सौंपा।
लंका में आयोजित सभा में टेट संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पंकज ने कहा कि न्यायपालिका ने जो आदेश दिया, उस क्रम में प्रदेश सरकार बीएड टेट उत्तीर्ण 2011 के अभ्यर्थियों को विज्ञापन बहाल करते हुए काउंसिलिंग आगे बढ़ाए। उपाध्यक्ष शिवदास यादव ने कहा कि गलत लोगों के साथ उदारता कदापि न बरती जाए।
शिक्षामित्र अगर विद्यालय में नहीं पढ़ाते हंै तो टेट वाले नि:शुल्क शिक्षण कार्य करेंगे। बृजेश कुमार पांडेय, अध्यक्ष पंकज राय, उपाध्यक्ष शिवदास यादव, संरक्षक मुकेश राय, संदीप कुमार, रीतेश कुशवाहा, जितेंद्र, रमेशचंद्र, चंद्रहास, हरिकेश मिश्रा, ऋषि पांडेय, बृजेश, विनयसिंह, प्रेमशंकर राय, समीर कुशवाहा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।