सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। जनपद में सीबीएसई बोर्ड के करीब 30 विद्यालय संचालित हैं। 10वीं की परीक्षा में इन विद्यालयों का रिजल्ट बेहतर रहा। घोषित परिणाम के अनुसार, जनपद में 10 सीजीपीए पाने वाले छात्रों की संख्या काफी रही। परीक्षा परिणाम जानने के बाद सफल छात्रों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी तथा गुरुजनों एवं माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय के अंकितेश सिंह, साधना पाल, अविनाश, दीपू, दीक्षा राय, शाहफैज पब्लिक स्कूल के निशांत उपाध्याय, रिषभ उपाध्याय, दामिनी भारद्वाज, मानसी सिंह, कुशाग्र सिंह, अभिषेक सिंह, निशांत राय, आशुतोष सिंह, अरहम इमाम, आकाश वर्मा, पुष्कर राय, आलोक राय, पारितोष सिंह, रविप्रकाश, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के राजू यादव, सोनू गुप्ता, सौरभ यादव, आयूष मौर्य, पवन कुशवाहा, अनुराग सिंह, अंकित राय, वैष्णवी अग्रवाल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अमन यादव, प्राची सिंह, पंकज राय, प्राची यादव, अनमोल वर्मा, मनीष कुमार तिवारी, अनिकेत राय, अभिषेक उपाध्याय और राहुल गुप्ता ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।
केन्द्रीय विद्यालय की आस्था राय, सोनाली यादव, शुभम राय, समीर कुमार, सनबीम स्कूल में अंशिका, अनुराग, ताज खां, रितिका यादव, नंदिनी गुप्ता, श्रेया सिंह, शिवम राय, प्रखर अग्रवाल, प्रीति यादव, अनुष्का पांडेय, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की सौम्या सिंह, यशवर्द्धन और सूर्यप्रताप पांडेय, रेनबो माडर्न स्कूल के रोहित कुशवाहा, शम्स नेशनल स्कूल धांवा शरीफ की पल्लवी शर्मा, नाजमीन खान ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किये।
इसी तरह लालसा इंटरनेशनल स्कूल के गौरव यादव, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल के अभय, आयूषी केशरी, दीपाली शर्मा, नंदिनी श्रीवास्तव, नीरज कुशवाहा, निष्ठा सिंह, प्रिंस, रविकांत, सुंदरम यादव, तेज बहादुर सिंह, विशाल, तूलिका पब्लिक स्कूल की संजना चौबे, दुर्गेश पांडेय, श्वेता मिश्र, दीप्ति उपाध्याय, शशांक राय, साक्षी राय, गौरव राय, शालू, नेहा, आशीष यादव, भाग्यश्री, शालिनी मद्धेशिया, अमृता शर्मा, मृत्युंजय तिवारी, प्रीतम यादव, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के आशुतोष दुबे, पियूष सिंह, ललित मोहन तिवारी, दिलीप सिंह, रिशिका सिंह, वीरू यादव, आकाश राय, आनंद राय, अजीत कुमार, कौशल किशोर पाठक ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया।
सनशाइन पब्लिक स्कूल अशोक मौर्य, अमित यादव, सौम्या सिंह, मिथिलेश, प्रकाश सिंह ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया। शाहफैज पब्लिक स्कूल की इशिता जायसवाल, सुंदरम सिंह, कात्यातनी, लालसा इंटरनेशनल की निशा जायसवाल, अंकित चौहान, नितीश यादव को 9.8 सीजीपीए अंक मिले।