फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी, बखीर खाकर महिलाओं ने लिया व्रत का संकल्प

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद मे हाटा रोड पर फल की खरीददारी करते लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर छठ पूजा की मान्यता है। महिलाएं संतान की प्राप्ति और परिवार की मंगल कामना के लिए यह व्रत करती हैं। परंपराओं के अनुसार महिलाओं ने मंगलवार को पूड़ी और बखीर का सेवन कर व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद वह भक्ति भाव से पूजा की तैयारियों में जुट गईं। पूजा के लिए कोई सूप एवं दौरी की खरीदारी में जुट गया तो कहीं घर की साफ-सफाई सहित अन्य कार्य होते रहे। बाजारों में भी छठ पूजा को लेकर रौनक बढ़ गई। महिलाएं मंगलवार की शाम को समूह में छठ माता के गीत गाती हुई घाटों के किनारों पर गईं। घाटों पर पहुंच कर उन्होंने अपनी-अपनी वेदियों पर दीप जलाया और छठी माता से अपने परिवार की सुख और समृद्धि का वरदान मांगा। सैदपुर के एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता, सीओ बलराम एवं कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने सैदपुर नगर स्थित गंगा घाटों का निरीक्षण किया। वहीं खानपुर के थानाध्यक्ष यजुवेंद्र ने अनौनी ताल सहित क्षेत्र के अन्य घाटों का मुआयना किया। इसके अलावा सैदपुर नगर पंचायत प्रशासन भी सैदपुर नगर के गंगा घाटों पर रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि के कामों में लगा रहा। इस संबंध में अमृता त्रिपाठी ने बताया कि उनकी मां बीस वर्षों से छठी माता का व्रत रखती हैं। हर वर्ष वह मुंबई से इस पर्व का आनंद उठाने मायके जरूर आती हैं। छठी मइया का आशीष पाने की अभिलाषा भी पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें