थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव में बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया एक किशोर डूब गया। घंटो की मशक्कत के बाद जाल के सहारे शव मिला। जिससे पुलिस ने पंचनाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
लोहारपुर गांव निवासी विरेंद्र यादव का पुत्र शिवम यादव (14 वर्ष) अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह कक्षा-7 में पढ़ता था। सुबह अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने के लिए घर से निकला था।
सुबह करीब 6 बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचा कर मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग वहां पहुंचत शिवम डूब चुका था।
घबराए दोस्तों ने परिवार वालों को खबर दी तो वह बदहवास से नदी पर पहुंचे। जानकारी हुई तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
खबर मिलते ही सीओ मुहम्मदाबाद मनमोहन पांडेय, उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाल डलवाकर शिवम की तलाश शुरू कराई। दोहपर 12 बजे शिवम का शव मिला।
शव देखकर परिवार वाले बिलख उठे।