फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई अपनाएं, गंदगी को दूर भगाएं

Sat, 08 Jul 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत सुहवल ग्राम पंचायत में (ओडीएफ) के तहत समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने गंदगी से होने वाली बीमारियों, उसके लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।   
विज्ञापन

    
रैली को जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, रेवतीपुर के सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार यादव एवं ग्राम प्रधान सविता राय तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार राय बच्चन ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आगंनबाडी, स्कूली छात्र छात्राएं, महिला-पुरुष अध्यापक, स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

इसके पूर्व ग्राम प्रधान सविता राय एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार राय ने जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दुबे, रेवतीपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार यादव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवत्रम् देकर संम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि स्वच्छता के जरिए ही बीमारियों से बचा सकता है। महिलाओं का आह्वान किया कि घर में शौचालयों का निर्माण करा बाहर शौच करने से बचे। प्रति शौचालयों के निर्माण पर 12 हजार की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है जो निर्माण के बाद उसके सत्यापन के बाद दी जाती है।

इस मौके पर अमित कुमार पांडेय, स्वच्छता मिशन के राजेश राय, मन्नौवर अंसारी, लल्लू राय, रामजी पांडेय, अनवर, जनार्दन यादव,  गणेश पांडेय, रामअवध कुशवाहा, अजय कुशवाहा, लालजी यादव, रामजतन कुशवाहा, शीला यादव, शिवचंद, विजय आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें