फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताजिया जुलूस केवल पारंपरिक और निर्धारित रूटों से ही निकालें

विज्ञापन
ऑडिटोरियम हॉल में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में चर्चा करते डीएम अनुपम शुक्ला व स
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा ने ताजिया आयोजकों, पार्षदों व ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया। डीएम ने कहा कि ताजिया जुलूस केवल पारंपरिक और निर्धारित रूटों से ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों, पार्षदों और ताजिया आयोजक अपने- अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। बैठक में सख्त चेतावनी दी गई कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर न की जाए। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा त्वरित और कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी आयोजकों और जनप्रतिनिधियों को किसी भी समस्या या आकस्मिक स्थिति में तत्काल स्थानीय थाने, क्षेत्राधिकारी या कंट्रोल रूम को सूचित करने को निर्देशित किया, इससे समय रहते समाधान किया जा सके। इस अवसर पर एडीएम वेद सिंह चौहान, एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सदर एसडीएम रविश गुप्ता मौजूद रहे।

ऑडिटोरियम हॉल में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में चर्चा करते डीएम अनुपम शुक्ला व स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें