फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का सड़क पर रखें ध्यान, बचाएगा यही आपकी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से बुधवार को किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने नगर क्षेत्र के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं की रैली को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर रैली राइफल क्लब पर जाकर समाप्त हुई। इसमें शामिल बच्चे तख़्तियां एवं बैनर के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी लोगों से अपील किया कि सड़क पर चलते समय सुरक्षा के नियमों का पालन अवश्य करें। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, जिला व्यायाम शिक्षक अश्विनी राय, जिला स्काउट शिक्षक श्रीकांत सिंह, सुशील गुप्ता, शीला सिंह, सरोज भारती, प्रतिभा सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, मनोज सिंह, गिरधर, पंकज एवं नगर क्षेत्र के सभी अध्यापक-अध्यापिका उपस्थित थे। सुहवल संवाददाता के अनुसार रमवल प्राथमिक विद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक तारावती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए प्रत्येक वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करे। सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखकर पार करें। दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है। बाइक चालक हमेशा निर्धारित रफ्तार में चलें। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग आवश्यक है। चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वाहन पर रेडियम पट्टी अवश्य लगवाएं। वाहन चलाते समय सड़कों पर लगे संकेतकों पर ध्यान देकर ही वाहन आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, शीला, अशोक, खालिद, किरन, आशीष, कृष्णानंद, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें