गैबीपुर स्थित स्पोर्ट्स अकादमी में सम्मानित हुए भारतीय सेना में चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ी शुभम य
औड़िहार। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खिलाड़ी शुभम यादव के सेना में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वापस लौटने पर बृहस्पतिवार को गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मनोज सिंह ने शुभम एवं उनके पिता को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी शमशेर यादव के पुत्र शुभम को छह महीने पहले भारतीय सेना के सिकंदराबाद प्रशिक्षण केंद्र से नियुक्ति पत्र मिला था। कठिन सैन्य प्रशिक्षण एवं कसम परेड सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अवकाश पर अपने घर लौटे शुभम सबसे पहले अपने गुरु एवं एकेडमी परिवार से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर एकेडमी के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के साथ उनका स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।