फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन पर बाधित रहेगा ताड़ीघाट-बारा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के आगर से पहले ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड पर आने से पूर्व ही ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक रोका जाएगा। सुरक्षा के भारी बंदोबंस्त किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षबलों की नजर रहेगी। यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा में करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही डेढ़ कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। जिले के करीब हरेक थाने से पुलिसकर्मियों को कार्यक्रम स्थल के आस-पास तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद आवागमन चालू हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गहमर के पश्चिम तरफ स्व. योगेश्वर सिंह खेल मैदान से लेकर गहमर इंटर कालेज तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस संबंध में गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान करीब एक हजार पुलिसकर्मियों एवं डेढ़ कम्पनी पीएससी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें