फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते गल्ले की दुकान संचालन के लिए मनोरमा देवी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
महली ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को हुई खुली बैठक में सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन का आवंटन किया गया। दुकान के लिए मनोरमा देवी का चयन किया गया। नामित नोडल सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण कुमार दुबे की मौजूदगी में हुई बैठक में कोटे की दुकान के लिए मनोरमा देवी का चयन किया। एडीओ पंचायत अरुण कुमार दुबे ने बताया कि मनोरमा देवी को 276 और शीला कुमारी को 112 ग्रामीणों ने समर्थन दिया। बताया कि सात अगस्त 2021 को खुली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। इस अवसर पर सचिव आशुतोष गिरी, ग्राम प्रधान रोशनलाल राम, उमेश यादव, राजन सिंह, संजय दुबे, वीरेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें