फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयदराजा मार्ग बाधित, परेश्ाानी

Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
सड़क खराब होने से लगा लंबा जाम।
विज्ञापन
एनएच-24 गाजीपुर-सैयदराजा मार्ग की दशा पूरी तरह से खराब हो गई है। मार्ग के गड्ढे में ट्रक फंसने से चौथे दिन शनिवार को भी आवागमन में अवरोध बना रहा। बीस किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लगी रही। छोटे चार पहिया वाहन तो ताजपुर-ढढ़नी-सुहवल मार्ग से आते-जाते रहे, लेकिन ट्रक चालक भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे। जाम की वजह से वाहन से आने-जाने वाले छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


एनएच-24 गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। खिदिरपुर, चितावन पट्टी, मंझरिया, जगदीशपुर, देवरिया, मतसा, सब्बलपुर, पाह सैय्यदराजा, गरुआ मकसूदपुर, पांडेय मोड़ आदि गांवों के सामने से लेकर काफी दूर तक बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी के साथ ही कीचड़ फैला हुआ है। ट्रक चालक गड्ढों के बीच से चींटी की चाल में निकलने के बाद भी फंस जा रहे हैं।

कई स्थानों पर मार्ग के गड्ढे में ट्रकों के फंसने से पिछले चार दिनों से आवागमन में अवरोध बना हुआ है। करीब बीस किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लगी हुई रही। इसकी वजह अन्य वाहनों के परिचालन में भी अवरोध बना रहा। बाइक सवार किसी तरह से बगल से निकलते रहे। छोटे चार पहिया वाहन ताजपुर-ढ़ढनी-सुहवल मार्ग से आते-जाते रहे।
विज्ञापन


बड़ी स्कूल बसों से स्कूल आने-जाने वाले छात्र जाम की वजह से स्कूल नहीं आ-जा पा रहे हैं। कुछ माह पहले संबंधित विभाग ने सड़क को गड्ढामुक्त करने के नाम पर गड्ढोें में गिट्टी और पिच न डालते हुए मिट्टी से भर दिया। बारिश होने और वाहनों का दबाव पड़ने पर मिट्टी फैल गई और पुन: गड्ढा बन गया। विभाग की लापरवाही का खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। भूखे-प्यास कई-कई दिनों तक ट्रक चालकों को जहां में फंसना पड़ रहा है। आवागमन करने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।      
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें