फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार रक्षा की डीएम ने दिलाई शपथ

Wed, 10 Dec 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने सभी कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को मानवाधिकार की शपथ दिलाई। बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सभी
विज्ञापन


 ने एक स्वर में बगैर किसी पक्षपात के मानवाधिकारों के सम्मान और आदर की शपथ ली। मुख्य राजस्व अधिकारी मनमोहन चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

परिवहन निगम के डिपो कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बालेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मानवाधिकार शपथ प्रारूप के अनुसार दिलाई गई। वहीं मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक नवापुरा के पास हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा के लिए हमेशा कटिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां तथा संचालन रंगनाथ दुबे ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर तहसील सभागार में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

इस मौके पर समिति के सचिव तहसीलदार उमेशचंद्र निगम ने उपस्थित लोगों को मानवाधिकार की रक्षा की शपथ दिलाई। अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी एसडी सिंह ने कहा कि सभी को विधिक जानकारी होनी चाहिए। विधि की अज्ञानता के कारण लोग मानवाधिकार का हनन करते है।
विज्ञापन


 इस मौके पर जैनेश पंकज, उदयशंकर राय, नसरे आलम, हृदय बाबू, विजयबहादुर यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन शेषनाथ राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें