फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिठाई की दुकानों की जांच, मिठाई के लिए गए दो सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। जिले की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम एसडीएम लोकेश कुमार एवं प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मिठाई की दुकानों की जांच की गई। टीम दुकानों की लाइसेंस की जांच करने के साथ करीब दो सैंपल भी ली। टीम के पहुंचने से दुकानदारों में मच गया और दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि कासिमाबाद चौक स्थित एक मिठाई के दुकान की जांच किया गया। जांच में बर्फी का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह से मऊ रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से टीम ने गुलाब जामुन की सैंपलिंग की। इस तरह से आधा दर्जन मिठाई एवं किराना दुकानों की जांच की गई। टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास सहित चौक से लेकर पुरानी बाजार तक सभी दुकानें बंद हो गई। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कासिमाबाद अरविंद प्रजापति, धनंजय सिंह सहित कई राजस्व कर्मियों ने सहयोग किया। एसडीएम लोकेश कुमार ने सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि होली जैसे त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं होनी चाहिए। खाद्य सामग्रियों में किसी भी प्रकार की मिलावट दुकानों पर मिलेगी तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें