फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्यालय की रंगाई-पुताई सहित अन्य आवश्यक कार्य न कराने पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय तिरकौलिया के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। साथ ही नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त विद्यालय के खाते में पिछले मार्च में ही कंपोजिट ग्रांट के रूप में धनराशि भेजी गई थी। इससे विद्यालय की रंगाई-पुताई सहित अन्य जरूरी कार्य कराया जाना था। कई महीना बीत जाने के बाद भी प्रधानाध्यापक ने कोई काम नहीं कराया। इसकी शिकायत मिलने पर उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी बिरनो अविनाश राय से जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें