दिलदारनगर के रक्सहां गांव के पास बिजली की मांग को लेकर दिलदारनगर-भदौरा मुख्य मार्ग को जाम करते ग?
- फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के रकसहा गांव में लगातार 48 घंटे से बिजली की सप्लाई ठप होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को भदौरा-दिलदारनगर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों को गुस्सा शांत हुआ और जाम समाप्त हुआ। इस मौके पर अमजद उर्फ राजू ने बताया कि रकसहा गांव में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।गांव के लोगों ने भदौरा उपकेंद्र पर जा रहे हैं लेकिन विभाग के कोई भी कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं। बिजली कब मिलेगी इसकी जानकारी भी नहीं दी जा रही है।गांव में पानी के लिए परेशान हैं बिजली संबंधित उपकरण बंद पड़ा है।दिलदारनगर-भदौरा मुख्य सड़क मार्ग को बिजली की मांग को लेकर जाम कर दिया गया है। जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक जाम चलता रहेगा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम बिजली आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। तब आक्रोशित लोगों कर गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान अमजद उर्फ राजू, चिंटू, सोनू, गुड्डू, भोलू, रोमी,आसिफ खा लोग मौजूद रहे।