मुंबई में उदयगामी भगवान भास्कर की उपासना करतीं सूर्यकुमार यादव की मां सपना यादव को सिंदूर लगात
गाजीपुर के खानपुर क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी और टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाया गया। उनकी मां सपना देवी एवं पत्नी देविशा शेट्टी ने मुंबई स्थित आवास पर व्रत रखा। भाई राजकपूर यादव ने बताया कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 अक्तूबर से शुरु हो रही टी-20 सिरीज में कामयाबी के लिए छठ पूजा में सूर्यकुमार और भारतीय टीम के लिए मन्नत मांगी गईं।
सूर्य की मां ने छठ मैया से उनके पुत्र के नेतृत्व में आगामी टी-20 विश्वकप जीतने की मन्नत मांगी है। बेटे को भारतीय टीम में शामिल कराने के लिए दस वर्ष पहले छठ पूजा व्रत शुरु करने वाली उनकी मां को भरोसा है कि इस बार भारत टी-20 विश्वकप विजेता बनेगा और जीत का हीरो उनका बेटा होेगा। सूर्यकुमार के दादा विक्रमा यादव, चाचा विनोद और राजकपूर उनकी सफलता से खुश हैं।