फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज से भागने वाले हिस्ट्रीशीटर को खोज रही सर्विलांस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड के शौचालय की जाली तोड़कर पुलिस अभिरक्षा से भागे हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव का 24 घंटे बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सका। हालांकि सर्विलांस टीम लोकेशन खंगाल रही है, लेकिन अबतक सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस की चार टीम जनपद के विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही जनपद के बाहर भी कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। यहीं नहीं सर्विलांस टीम हिस्ट्रीशीटर का लोकेशन खंगाल रही है।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी टीम लगातार खंगाला रही है। जल्द ही हिस्ट्रीशीटर पुलिस की गिरफ्त में होगा। मालूम हो कि बीते एक अगस्त को गहमर कोतवाली पुलिस ने रेवतीपुर बार्डर से मुठभेड़ में मरदह के हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। सर्जरी के लिए उसे बीते 21 अगस्त को जिला कारागार से ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह व्हील चेयर से दूसरी मंजिल स्थित बर्न वार्ड के शौचालय में शौच के बहाने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने करीब 15 मिनट तक बाहर न आने पर दरवाजा खटखटाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें