फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबीम गाजीपुर को इंटर की मान्यता

Thu, 05 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 वर्तमान सत्र से सनबीम गाजीपुर में कक्षा-11 और 12 की पढ़ाई भी होगी। इसमें विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग के विषय उपलब्ध होंगे। सनबीम एडुसर्व लिमिटेड की ओर से संचालित सनबीम स्कूल, गाजीपुर को शैक्षणिक सत्र 2015-16 से कक्षा-11 और 12 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली की मान्यता प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन



गुुरुवार को विद्यालय में आयोजित स्पेशल एसेम्बली में मुख्य अतिथि सनबीम एडुसर्व के अध्यक्ष-प्रबंध निदेशक दीपक मधोक ने बताया कि अपने चार वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय शहर में शिक्षा से जुड़ी वो हर सुविधा उपलब्ध कराने में सफल हुआ है, जो इससे पहले शहर में सपने जैसा था।

कला, विज्ञान, तकनीक और आधुनिक शिक्षा की हर कसौटी पर सफल रहने के साथ ही स्कूल सिनेमा, प्राइमरी प्लस, एसेट, आईबीएलडी और श्यामक डावर इंस्टीट्यूट आफ परफार्मिगिं आट्स जैसे सुविख्यात समूहों के साथ सम्बद्धता ने भी सनबीम गाजीपुर को शहर में उच्च शिखर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका भारती मधोक ने कहा कि अभिभावकों का सनबीम शिक्षण समूह पर विश्वास हमारी बड़ी पूंजी है। आने वाले समय में सनबीम गाजीपुर शैक्षणिक उत्कृष्टता और संसाधनों की उच्चतम गुणवत्ता के उन सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रयत्नरत रहेगा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक केपी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें