फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिलदारनगर जंक्शन पर समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। ग्रीष्म अवकाश को देखते हुए रेल मंत्रालय ने अहम निर्णय लेते हुए नई दिल्ली–दानापुर और मदार-पटना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिलदारनगर जंक्शन पर दे दिया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और आमजन में खुशी की लहर है।रेलवे के
विज्ञापन

दानापुर मंडल के पीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई दिल्ली-दानापुर आरक्षित स्पेशल ट्रेन (04088) दिल्ली से दोपहर 3:50 बजे रवाना होकर टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दिलदारनगर जंक्शन पर सुबह 9:42 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह बक्सर, रघुनाथपुर और आरा होते हुए दोपहर 12:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04087 दानापुर से शाम 3:10 बजे चलकर आरा, रघुनाथपुर और बक्सर होते हुए दिलदारनगर जंक्शन पर शाम 5:15 बजे ठहराव करेगी। इसके बाद यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी और टूंडला होते हुए अगले दिन दोपहर 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा मदार–पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09601/09602) का संचालन भी घोषित किया गया है। ट्रेन संख्या 09601 (मदार से पटना) 23 अप्रैल से 9 जुलाई तक कुल 12 ट्रिप में चलेगी। यह सुबह 6:40 बजे मदार से चलकर सूबेदारगंज और प्रयागराज होते हुए दिलदारनगर जंक्शन पर दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी तथा बक्सर, रघुनाथपुर, आरा और दानापुर होते हुए रात 8:15 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09602 (पटना से मदार) 24 अप्रैल से 10 जुलाई तक कुल 12 ट्रिप में चलेगी। यह पटना से सुबह 10:15 बजे चलकर दानापुर, आरा, रघुनाथपुर और बक्सर होते हुए दिलदारनगर जंक्शन पर दोपहर 12:43 बजे ठहरेगी। इसके बाद प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज होते हुए अगले दिन दोपहर 12:31 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक पहल की है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में नियमित ट्रेनों का भी ठहराव दिलदारनगर जंक्शन पर सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें