फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहवल पुलिस ने अब तक 1155 को पाबंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस संदग्धि लोगों को पाबंद कर रही है। क्षेत्र में अब तक 1155 को पाबंद किया गया है। इसके अलावा 20 बदमाशों के खिलाफ मिनी गुंडा तथा 17 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्षेत्र के 397 लाइसेंसी असलहों में से 149 थाने तथा 92 दुकानों पर जमा कराया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न चेकपोस्ट पर जांच अभियान में 25 वाहनों का ई-चालान किया है। रेवतीपुर थाने की पुलिस ने 56 मुकदमों में 736 को पाबंद किया है। 33 को 151 में, दो गुंडा एवं 44 के ऊपर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में 30 हिस्ट्रीशीटरों में से 13 के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के 120 असलहे थाने और दुकानों पर जमा कराए हैं। शेष असलहों को जमा कराने के लिए पुलिस संबंधित को नोटिस जारी कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि पुलिस चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें