फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताजपुर को हराकर सुहवल अगले चक्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित इंटर कालेज के खेल मैदान में आजाद स्पोर्टिंग क्लब सुहवल की ओर से 52 वीं अंतरराज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल फुटबाल चैंपियनशिप चल रहा है। मंगलवार की शाम खेले गए मुकाबले में सुहवल ने ताजपुर को 3 - 1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुरूआत से ही दोनों ही टीमों के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। मध्यांतर से पहले मैंच के 25 वें मिनट में सुहवल के भुवर ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। वहीं विपक्षी टीम मैच में वापसी के लिए जोर लगाती रही, लेकिन मध्यांतर होने तक मेजबान टीम ने अपनी बढ़त को कायम रखा।
इसके बाद शुरू हुए मुकाबले में भी काफी कांटे की टक्कर रही। इसी दौरान मैच के 54 वें मिनट में ताजपुर के आकाश ने गोलकीपर को चकमा देते हुए टीम की ओर से शानदार गोलकर स्कोर 1 - 1 कर दिया। इसके बाद बढ़त के लिए सुहवल के खिलाडियों ने पूरा जोर लगा दिया। इसी बीच मैच के 61 वें मिनट में एक बार फिर सुहवल के ही भुंवर ने गोलकर टीम का स्कोर 2 - 1 कर दिया। जबकि ताजपुर ने वापसी के खूब जोर लगाया, लेकिन मेजबान के मजबूत डिफेंडरों की बदौलत कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इसी दौरान सुहवल के गोलू ने टीम की तरफ से शानदार गोलकर स्कोर 3 - 1 कर दिया, जो मैच की समाप्ति तक बरकरार रखते हुए मेजबान सुहवल ने मुकाबला जीत लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, दिनेश यादव, प्रफुल्ल चंद्र राय, पिंटू, राजू राय, प्रिंस, गोरख, आशुतोष राय, नसीम आदि मौजूद रहे। निर्णायक बृजेश मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा जबकि उद्घोषक की भूमिका सुरेंद्र नाथ राय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें