फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गांव में अचानक 15 फीट धंसी जमीन, छह मकानों में पड़ी दरार, मकान छोड़कर बाहर निकले लोग

Sun, 10 Jan 2021 11:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव में जमीन धंसने के कारण छह परिवारों के मकानों में दरार पड़ गई है। मकान छोड़कर परिजन बाहर निकल गए हैं। घटना से पूरे गांव में दहशत है।

विज्ञापन

शेखनपुर गांव में राजकुमार पासवान अपने पांच कमरों के मकान में परिवार सहित रहते हैं। बताया जाता है कि दीपावली में मकान में एक जगह दरार दिखाई दी थी। इसको परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया।

शुक्रवार के दिन राजकुमार के घर के सामने दरवाजे के ठीक बगल में आम रास्ते पर एक छोटी सी जमीन पर फटी लकीर दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह लकीर शनिवार की सुबह बढ़कर एक फीट के आसपास चौड़ी हो गई थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जुटने लगे।
विज्ञापन


शनिवार की शाम उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने तहसीलदार विराग पांडेय के साथ शेखनपुर गांव पहुंचकर निरीक्षण किया और पूरी घटना से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए टेक्निकल टीम की मांग की। रविवार की सुबह तक राजकुमार के पांच कमरे का मकान चारों तरफ जगह-जगह ऊपर-नीचे फट चुका था।

इसी तरह शारदा देवी के तीन कमरे का मकान, संतोष पासवान के तीन कमरे का मकान, भरत गौड़ के तीन कमरे का मकान, रामलाल गौड़  के दो कमरे के मकान के साथ रामदास राजभर के दो कमरा, रसोई घर, झोपड़ी, आंगन में चारों तरफ से फटकर दरार पड़ चुकी है।
 

विज्ञापन

जहां जमीन धंस रही है उसके बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन के अंदर 40 फीट बांस का टुकड़ा डाला गया था। इसकी गहराई कितनी है आंकना मुश्किल हो गया है जहां जमीन धंस रही है उसके आसपास के सभी मकान खाली करके परिजन अपने-अपने घरों के बाहर निकल कर दहशत में हैं।।

ग्रामीण दे रहे अलग-अलग तर्क
जमीन धंसने और मकान फटने के पीछे ग्रामीणों का अलग-अलग तर्क है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इन पांच मकानों के अंदर और बाहर कुल नौ सबमिर्सबल पंप चल रहे हैं। यही नहीं इसके अगल-बगल पांच हॉर्स पावर से लेकर तीन हॉर्स पावर के ट्यूबवेल भी लगे हुए हैं।

जमीन धंसने का सबसे असली कारण यही बता रहे हैं। दूसरे कारण के पीछे लोगों का तर्क है कि  कभी इस जमीन पर कोई गहरी खाई आदि रही होगी। जिसे बाद में पाटकर मकान बना दिया गया होगा। वैसे टेक्निकल टीम के आने के बाद ही पता चलेगा कि ऐसा क्यों हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें