शहर के जमलापुर में आधुनिक उपकरणों, उच्च क्षमता वाले परिवर्तकों से लैस
नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र के बनकर तैयार हो जाने के बाद
आगामी 25 दिनों में उपकेन्द्र का संचालन आरंभ हो जाएगा। इसके बाद असमय लोकल
फाल्ट और ओवरलोड के चलते बिजली कटौती से शहर के लोगों को दो-चार नहीं होना
पड़ेगा।
ये बातें मंगलवार को प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र
ने निर्माणाधीन उपकेन्द्र भवन एवं स्थापित विद्युत उपकरणों का मौके पर जाकर
निरीक्षण करने के दौरान कहीं। उन्होंने ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में
विद्युत आपूर्ति सुधार की दिशा में उन्होंने ऐतिहासिक कार्य करने का संकल्प
लिया। पीरनगर उपकेन्द्र पर लगाए गए पांच एमवीए के नए परिवर्तक तथा आधुनिक
वैलूम सर्किट ब्रेकर पर उन्होंने संतोष जताया।
वहीं रौजा उपकेन्द्र को
ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए वहां पहले से ही स्थापित आठ
एमवीए के परिवर्तक की क्षमता वृद्धि कराकर उसे दस एमबीए का किए जाने पर
खुशी व्यक्त की। नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र निरीक्षण के मौके पर उनके साथ
अधिशासी अभियंता एसएन मौर्य, उपखंड अधिकारी नगर एवं अवर अभियंता अकबर अली,
संतोष यादव, उमाकांत राजभर, मुहम्मद अरशद, उमेश वर्मा, रवि केशरी, छन्नू
यादव, प्रदीप वर्मा, अमित वर्मा, मुरारी जायसवाल, बलिराम बिंद, अभय
श्रीवास्तव, पवन पांडेय, आनंद मिश्र, रामप्रवेश मिश्र, फिरोज जमाल अंसारी
आदि उपस्थित थे।