फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षुब्ध शिक्षकों ने सदस्यता से दिया त्याग पत्र

Sun, 08 Mar 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक डीएवी इंटर कालेज परिसर में रविवार को हुई। इसमें उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से सात दिसंबर को गठित कार्यकारिणी को मान्यता देते हुए प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह की ओर से घोषित जिला कार्यकारिणी को अमान्य करते हुए सामूहिक रूप से चेतनारायण गुट की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन



इस मौके पर शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष की संगठन को तोड़ने की साजिश के तहत लिए गए निर्णय पर रोष व्यक्त करते हुए सामूहिक रूप से संगठन की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए विधायक के रवैये की निंदा भी की।

बैठक में डा. रणविजय सिंह, रामानुज सिंह, रामबदन सिंह, डा. तुंगनाथ पांडेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, प्रकाशचंद्र दुबे, हरिगोविंद सहाय, अनिल विश्वकर्मा, श्रीराम सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, रुहुल्लाल, सिद्धांत राय, अवधेश सिंह यादव, कन्हैयालाल, धर्मराज प्रसाद, लल्लन सिंह, चंद्रभान सिंह, छविनाथ मिश्र, सेतवान सिंह, स्वामीनाथ, अशोक सिंह, दशरथ सिंह यादव, बजराज सिंह, गरीब सिंह यादव, उदयप्रताप सिंह, रंगजी सिंह, रामनिवास शास्त्री, रामशकल प्रियदर्शी, शिवजन्म सिंह यादव, घनश्याम तिवारी, दयाशंकर सिंह, जय सिंह यादव, लक्ष्मी राम, अनिल कुमार पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, झल्लन सिंह, नवीन सिंह, धरणीधर मिश्र, राजेंद्र प्रसाद गुप्त, सैयद शमशुद्दीन, फतेहबहादुर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता कैलाश सिंह यादव और संचालन जिलामंत्री राणाप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें