फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमियों के लिए अधीनस्थों को फटकार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औडि़हार। सैदपुर रेलवे स्टेशन के पास करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक इंजन रिपेयर वर्कशॉप (मेमू शेड) का निरीक्षण शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख इंजीनियर सतीश कुमार पांडेय एवं मुख्य इंजीनियर पीके सारस्वत ने किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को कार्य में तेजी लाने तथा किसी भी हालत में गुणवत्ता में कमी न होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एक घंटे के सघन निरीक्षण में उन्होंने बारीकी से मेमू शेड, अंदर बने रेल ट्रैक के अलावा वर्कशॉप की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। कमियों के लिए अधीनस्थों को फटकार लगाई। शेड के बाहर बनने वाले स्टॉफ कर्मचारी आवास के अलावा मेमू शेड कार्यालय के लिए बन रहे भवन की भी जांच की। कार्य में लगी कार्यदाई संस्था के प्रबंध निदेशक से आवश्यक पूछताछ एवं कार्य विलंबित न होने देने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विकास चंद्रा, पीयूष सिंह, आरएन सिंह सहित कई इंजीनियर एवं रेलवे के अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें