फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमे पांच लाख दो, पूरे मुकदमे को चाट जाऊंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की सेवा की लोग चारों तरफ सराहना कर रहे हैं। लेकिन विभाग में कुछ ऐसे दागदार और भ्रष्ट पुलिस कर्मी है, जिनकी वजह से महकमे की छवि खराब हो रही है। जमानिया कोतवाली में तैनात दरोगा का वीडियो वायरल होने के बाद अब मरदह थाने में तैनात एक नायब दरोगा का पांच लाख रुपये रिश्वत मांगते हुए आडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

इन दिनों दारोगा जी इलाके के नोनरा गांव की विवेचना कर रहे हैं। इस विवेचना के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को फोन किया, जिसका ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यही नहीं यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमेशा चर्चा में रहने वाले दारोगा की गर्दन अब फंसती नजर आ रही है। आडियो में दरोगा द्वारा मुकदमे को रफादफा करने के नाम पर पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। दरोगा इतने पैसे में पूरे मुकदमे को चाट जाने की बात कह रहे हैं। साथ ही साथ दूसरे पक्ष के बब्बन सिंह को मुकदमा की गोपनीय जानकारी भी दे रहा है। मुकदमे में मुल्जिमों का नाम भी बता रहा हैं। जानकारों की माने तो दरोगा जी मरदह थाने में दो बार हेड मोहर्रिर के पद तैनात रह चुके हैं। इस संबंध में सीओ कासिमाबाद महबूब अली ने बताया कि शिकायत मिली है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी पाए जाने संबंधित के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें