फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्यार्थियों को अब हिंदी विषय में विशेष रूप से किया जाएगा शिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
टीचिंग लर्निंग मटीरियल तैयार कराया जाएगा
विज्ञापन

राज्य स्तरीय होगी टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता
तीन सदस्यीय पैनल करेगा शिक्षकों के टीएलएम का मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माध्यमिक इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को अब हिंदी विषय में विशेष रूप से शिक्षित किया जाएगा। पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के बीच प्रतियोगिता कर बेहतर शिक्षण विधि के लिए टीचिंग लर्निंग मटीरियल तैयार कराया जाएगा। जिले से लेकर मंडल एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए दिन-प्रतिदिन नए शोध कार्य किए जा रहे हैं। हिंदी एवं गणित में विद्यार्थियों को विशेष रूप से दक्ष बनाने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य हिंदी संस्थान की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखते हुए भाषा शिक्षण को रोचक, आकर्षक एवं बोधगम्य बनाने के लिए राज्य स्तरीय टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में जिले तो दूसरे चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रथम चरण में प्राचार्य जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षकों के टीएलएम का मूल्यांकन तीन सदस्यीय पैनल से कराया जाएगा। पैनल में हिंदी भाषा के अनुभवी विशेषज्ञों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीएलएम में पाठ्यक्रम से संबंधित प्रणव विषय-समाहित करना होगा तो नवाचार विधि का प्रयोग होगा। जिले स्तर पर एक शिक्षक का चयन कर राज्य के लिए प्रेषित किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित टीएलएम को शिक्षण कार्य में शामिल करते हुए बच्चों को हिंदी विषय में दक्ष करने में प्रयोग किया जाएगा।
-
हिंदी और गणित में विद्यार्थियों को विशेष रूप से दक्ष बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।- हेमंत राव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें