फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ड्रेस पहनकर आने वाले विद्यार्थियों की कक्षा के बाहर लगेगी फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। परिषदीय विद्यालयों में यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षा के बाहर फोटो लगाई जाएगी। इसका खर्च विद्यालयों को मिलने वाले कंपोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा। इससे अन्य बच्चे भी यूनिफॉर्म पहनकर आने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता, मोजा और स्कूल बैग खरीदने के लिए सरकार की ओर से अभिभावकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से बारह सौ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। बहुत से अभिभावक पैसे मिलने के बाद भी समय से बच्चों की यूनिफार्म नहीं खरीदते हैं। ऐसे अभिभावकों को जागरूक करने के लिए योजना लाई गई है, ताकि वे इस राशि से बच्चों की यूनिफॉर्म और स्टेशनरी की खरीद करें। इसी के तहत परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को यूनिफॉर्म पहनने के लिए प्रेरित करने की नई पहल की जा रही है। इस संबंध में बीईओ बरहनी अजीत पाल ने बताया कि यूनिफार्म पहनकर विद्यालय आने वाले छात्रों की फोटो कक्षा के बाहर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें