फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्यार्थियों को टेंट निर्माण का अभ्यास कराया

विज्ञापन
उचौरी गांव स्थित इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में ध्वजारोहण करते छात्र व छात्राएं
विज्ञापन
भीमापार। उचौरी स्थित एक इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के दूसरे दिन विद्यार्थियों को विभिन्न उपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक बांकेबिहारी सिंह और सुधीर कुशवाहा ने इस दौरान शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, गांठ, बंधन की जानकारी देने के साथ ही इनका प्रयोग करते हुए टेंट निर्माण का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने स्काउट-गाइड के लिए आवश्यक संकेतों और अनुशासन के बारे में भी जानकारी दी। स्वच्छता एवं दीक्षा संस्कार कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, सेवा और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का तरीका बताया गया। प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान प्रदीप कुमार सिंह सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह, अखिलेश यादव, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें