गाजीपुर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदान को लेकर शपथ दिलाई गई।
जनपद न्यायालय के दस कक्षीय सभागार में न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों शपथ ली। नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय में शपथ ली। जमानिया में स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। बहादुरगंज में गोपीनाथ पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुधा त्रिपाठी ने कहा कि अगले 25 साल का कालखंड दो वजहों से बहुत अहम है। पहला, आप सभी ऐसे समय में मतदाता बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा 26 जनवरी को देश अपना गणतंत्र दिवस मनाएगा। मुहम्मदाबाद में तहसील मुख्यालय स्थित शहीद पार्क में मतदाता दिवस के मौके पर मौजूद लोगों व छात्र-छात्राओं को एसडीएम आशुतोष कुमार ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई। कासिमाबाद: एसडीएम राजेश प्रसाद के नेतृत्व में तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने मतदाता जागरूकता एवं पेंशन मार्च विकास भवन से प्रारंभ होकर सरजू पांडेय पार्क पहुंची।