फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: देश को आगे बढ़ाने के लिए नव मतदाताओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विधानसभाओं के 14 स्थानों पर नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के वर्चुवल संबोधन को मतदाताओं ने सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण थी। युवाओं और नव मतदाताओं पर देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के व्याख्यान हाल में मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव मतदाताओं से कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए नव मतदाताओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि पहली बार मताधिकार के लिए तैयार युवाओं को देश के विकास की गति की निरंतरता के लिए आगामी चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका का निर्वाह करना है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर आनन्द मिश्र ने कहा कि देश में सकारात्मक परिवर्तन विगत दस वर्षों में हुआ है और इसका पूरा श्रेय युवाओं को है। कार्यक्रम में भाजपा के कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय एवं विश्वप्रकाश अकेला ने विचार व्यक्त किया। संचालन अंकुर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें