फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य चेतना समाज की ओर से आदर्श इंटर कॉलेज में रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता चार वर्गों में हुई। कक्षा चार से छह (कनिष्ठ), कक्षा सात से नौ (मध्यम), कक्षा दस से बारह (ज्येष्ठ) और स्नातक एवं इससे ऊपर (वरिष्ठ वर्ग) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रथम खंड की प्रतियोगिता में सामने रखी गई वस्तु का पेंसिल से चित्र बनाना था और द्वितीय खंड में दिए गए विषय का चित्र बनाकर उसे रंगना था।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग के लिए ‘आओ स्कूल चलें’, मध्यम वर्ग के लिए ‘पढ़ें बेटियां-बढ़ें बेटियां’, ज्येष्ठ वर्ग के लिए ‘अनेकता में एकता-भारत की विशेषता’ एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ विषय दिया गया था। चयनित प्रतिभागियों को संस्था के वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह में स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आशुतोष पांडेय, आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुश्री, माया नायर, रागिनी तिवारी, अमरनाथ तिवारी अमर, डॉ. रविनंदन वर्मा, प्रभाकर त्रिपाठी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें