फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्रों ने मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पीजी कॉलेज के परिसर में छात्रों ने सातवें दिन बुधवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। इस दौरान छात्रहित में उठाए गए मुद्दों की महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उपेक्षा किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने धरना स्थल पर अपने बाल का मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

मुंडन कराने वालों में ईश्वर यादव, निलेश बिन्द, अभिषेक चौरसिया, समीर कुमार शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक हम सभी की छात्रहित में मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक धरना जारी रहेगा। धरना सभा में छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों की अनदेखी कर रहा है। इस मौके पर आरती बिन्द, प्रगति दूबे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज भारती, महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा,आकाश चौधरी, अभिषेक वर्मा, समर सिंह यादव, राहुल, प्रिंस प्रजापति, धीरज सिंह, संदीप चौहान, रोहित यादव, अभिषेक यादव, अमित यादव, रविकांत यादव, नंदन यादव, रामविलास यादव, विशाल विश्वकर्मा, निखिल राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें