फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्रों को लाइब्रेरी में नई पुस्तकों के लिए मिले 4 लाख 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें पुस्तकालय में नई किताबें पढ़ने को मिलेगी। इसके लिए जिले के 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकें खरीदने के लिए 4 लाख 80 हजार की धनराशि मिली है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम जतन किए जा रहे हैं। विद्यालयों का कायाकल्प करने के साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
जिले में 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 12 राजकीय इंटर कालेज जिसमें 11 बालिकाओं के तथा एक बालकों का है। इसके अलावा 16 राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए पुस्तकालयों में अब और रुचिपूर्ण और ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों का समावेश किया जाएगा। इसके लिए इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में अब नई पुस्तकें खरीदी जाएगी। अभी तक नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से किताबें उपलब्ध कराई जाती रही हैं।
इसी क्रम में अब इन स्कूलों को प्रतियोगी और ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक इंटर कालेज के लिए 20-20 हजार की दर से 2 लाख 40 हजार तथा सभी राजकीय हाईस्कूल के लिए 15-15 हजार की दर से 2 लाख 40 हजार सहित कुल 4 लाख 80 हजार जिले को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (माध्यमिक शिक्षा) कुश राय ने बताया कि सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को निर्धारित धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें