फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कोतवाल का पुतला फूंका

Sat, 11 Apr 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत यादव के नेतृत्व में छात्रों ने शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में शहर कोतवाल का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व छात्र अध्यक्ष ने कहा कि शहर कोतवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद शहर में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन




कहा कि बीते माह सदर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीसागर निवासी दीपक को बदमाशों ने अधमरा करके छोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कराया। पीड़ित लगातार दो दिनों तक जिला अस्पताल में भर्ती रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व अध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि शहर कोतवाल को जल्द नहीं हटाया गया तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष नितिल यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ने अनदेखी की तो 20 अप्रैल को छात्र धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर नन्हे, जोगिंदर, शुभम, मोनू, संदीप, मनीष, दीपक, अनुज, शिवा यादव, कमलेश, पिंटू, अजय, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें