फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज का 74वां चार दिवसीय स्थापना दिवस शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। भजन प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में कक्षा 11 अ प्रथम एवं कक्षा दस ब द्वितीय, सीनियर बालक वर्ग में कक्षा दस प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। मार्चपास्ट में कक्षा दस ब प्रथम एवं 12 ब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। त्रिकूद सीनियर बालिका वर्ग में कक्षा दस ब की अर्चना यादव प्रथम एवं कक्षा 12 की दिव्या सिंह द्वितीय रहीं। लंबी कूद में 12 अ की पूनम चौहान प्रथम एवं अनामिका यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोला प्रक्षेप में कक्षा 12 की शीतल चौहान ने पहला एवं कक्षा 11 की अनामिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग गोला प्रक्षेप में गौरव चौहान प्रथम, विवेक गौतम द्वितीय एवं लंबी कूद में विवेक गौतम ने पहला एवं अनीस यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समारोह में प्रबंधक अजय सहाय ने कहा कि छात्र-छात्राएं अध्ययन की क्षमता पैदा करें, सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक आशीष सहाय, दीपक श्रीवास्तव, खूबचंद यादव, रामपलट यादव, रामप्यारे प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन नेसार अहमद फैज ने किया। अंत में प्रभारी प्रधानाचार्य रामप्रकाश ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें