फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कालेज प्रशासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली

Sun, 10 May 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पीजी कालेज के छात्रों की ओर से धरना दिया जा रहा है। इस पर ध्यान न दिए जाने पर रविवार को 21 वें दिन छात्रों ने छात्र संघ के महामंत्री हिमांशु यादव के नेतृत्व में कालेज प्रशासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। 
विज्ञापन



इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि उनकी ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर कई दिनों से धरना दिया जा रहा है। लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है। छात्रों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन को धार देने का कार्य करेंगे।


उन्होंने छात्रों से अपने हक और अधिकार के लिए एक जुट रहने की अपील की। कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। बगैर संगठित हुए आगे आए बिना अधिकार मिलने वाला नहीं है। नौ सूत्रीय मांगों को अगर पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इससे पहले विभिन्न रास्तों से होकर शव यात्रा निकाली गई। जिसे सिंकदरपुर घाट पर प्रवाहित कर दिया गया। इस अवसर पर नीरज सिंह, मो.आमिर, शीर्ष दीप शर्मा, नंदलाल भारती, अजय पाल, विवेक यादव, विजय विक्रम, अमरजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें