राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ‘जागरूक लोगों की पहचान, रोज चलाएं सफाई अभियान’, ‘चाचा-चाची भूल न जाना, रोज सुबह झाड़ू लगाना’ सरीखे नारों से उन्होंने शहर को गुंजायमान कर दिया।
प्राचार्य डा. केके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर कालेज परिसर से रैली को रवाना किया। रैली महुआबाग, ददरीघाट, आमघाट, कोयलाघाट, सुभाषनगर, मियांपुरा, काजीटोला, झुन्नूलाल चौराहा का भ्रमण करते हुए कालेज लौट आई। इस दौरान छात्राओं ने गली-मुहल्लों की झाड़ू लगाकर सफाई की। लोगों को सफाई करने के लिए जागरूक किया। पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रताप सिंह रावत ने कहा कि गांव-गली की स्वच्छता ही इस राष्ट्रव्यापी अभियान की सफलता है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. वंदना डा. शिवकुमार, संतन राम, अकबरे आजम, डा. एचएन दास, डा. सत्येंद्र सिंह, डा. अमितेन्द्र सिंह, डा. अमित यादव तथा डा. दिवाकर मिश्र साथ रहे।