लार्ड कॉर्नवालिस के मकबरे का एक्सपोजर विजिट करते पीएम श्री कंपोजिट स्कूल मरदह के छात्र व छात्रा
मरदह। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल के छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से लार्ड कॉर्नवालिस स्मारक तथा उत्थान संस्थान का एक्सपोजर विजिट रविवार को किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने लार्ड कॉर्नवालिस से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को प्रत्यक्ष रूप से जाना। इससे उनमें इतिहास के प्रति रुचि और समझ विकसित हुई। वहीं उत्थान संस्थान में सामाजिक सेवा, स्वावलंबन, कौशल विकास तथा समाजोत्थान से जुड़े कार्यों की जानकारी मिली। इसने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ाई। इसके पूर्व रैली को हरी दिखाकर बीआरसी से बीईओ दीनानाथ साहनी व जिला पंचायत सदस्य शशिप्रकाश सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर सत्यवती मौर्य, राजेश भारती, राजीव सिंह, माया सिंह, रजनी सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद