केंद्र की सरकार डा. अंबेडकर और संत रविदास के बहाने वोट के लिए दलित प्रेम
का नाटक कर रही है। दलित शोध छात्र रोहित वेेमुला की हैदराबाद में हुई मौत
के जिम्मेदार मंत्रियों का बचाने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार का
दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।
ये बातें भाकपा माले के राज्य स्थायी
समिति के सदस्य रामप्यारे राम ने शहर के सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को
आयोजित धरना सभा में कहीं।उन्होंने कहा कि जेएनयू प्रकरण में निर्दोष
कन्हैया कुमार पर फर्जी देशद्रोह का मुकदमा लाद कर उसे प्रताड़ित करने का
काम किया जा रहा है।
इस प्रकरण की जांच कर निर्दोष जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष
को रिहा किया जाए। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. फतह
मुहम्मद, आइसा के आलोक कुमार, मिलन राव, इनौसा के मनोज कुशवाहा, लालबहादुर
बागी, विजयी, राजेश बनवासी, मोती प्रधान आदि रहे।