विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे जमानिया के हिंदू पीजी कालेज के
छात्रों को तहसीलदार जमानिया बृजमोहन ने शनिवार को जूस पिलाकर अनशन समाप्त
करवाया। महाविद्यालय के छात्र प्रवीण सिंह यादव, अनूप यादव, अंबरीश यादव,
संजीव खरवार की ओर से बेमियादी धरने को आमरण अनशन में तब्दील करने के बाद
महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रनेताओं का निलंबन वापस ले लिया। तब जाकर
शनिवार को शाम करीब चार बजे धरना समाप्त हुआ।
ब्लाक प्रमुख रेवतीपुर
अजय यादव ने शिक्षकाें को चेतावनी देत हुए कहा कि यदि छात्राें के भविष्य
के साथ खिलवाड़ किया गया तोे ब्लाक प्रमुख संघ छात्रों के समर्थन में खड़ा
होगा। सपा के विधान सभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन
का रवैया पूरी तरह से छात्राें के हित में नहीं है।
यदि निलंबन की वापसी
नहीं होती है, तो छात्राें के साथ अभिभावक भी धरना को बढ़ावा देंगे। वहीं
युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अजहर खां ने महाविद्यालय को जमकर कोसा और
छात्रों की मांग को जायज ठहराया। सहजानंद डिग्री कालेज के छात्र संघ
अध्यक्ष अनिल यादव तथा पूर्व अध्यक्ष रणजीत यादव, बल्ली यादव, संजय यादव,
अनिल यादव, बसन्त यादव आदि ने भी धरना को संबोधित किया और भ्रष्टाचार के
साथ महाविद्यालय के अनियमितता पर जमकर बरसे।
शाम करीब चार बजे तहसीलदार
बृजमोहन ने अनशन पर बैठे छात्रों को निलंबन वापसी का पत्र सौंपा और जूस
पिलाया। तीन अन्य मांगों के पूरा करने के आश्वासन के बाद धरना व आमरण अनशन
समाप्त हो गया। छात्रों ने चेताया कि यदि तीन अन्य मांगो पर कार्रवाई नहीं
हुई तो एक माह के बाद फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संजीत कुशवाहा,
दीपक कुमार, अभिषेक, अजीत, अजय, ब्बलू यादव, इमरान, रघु यादव आदि मौजूद
रहे। संचालन हिंदू पीजी कालेज के पूर्व महामंत्री रिषु यादव ने किया।