फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का फूटा गुस्सा, कुलपति का फूंका पुतला

Wed, 29 Jul 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज के छात्र संघ महामंत्री हिमांशु यादव के नेतृत्व में नौ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा छात्रों का धरना 100वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। कुलपति, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजने के बाद भी मांगें पूरी नहीं
विज्ञापन


 होने से खफा छात्रों ने मंगलवार को कुलपति का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। कुलपति हटाओ, विश्वविद्यालय बचाओ का नारा लगाते हुए सभा का आयोजन किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि जिला प्रशासन और शासन छात्रों की धैर्य की परीक्षा अधिक न ले अन्यथा आंदोलन को तेज करने का काम किया जाएगा। महामंत्री हिमांशु यादव ने कहा कि कुलपति के रहते हुए

 भी छात्रों को न्याय नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि कुलपति ने महाविद्यालय प्रशासन को विश्वविद्यालय के नियम के विपरीत कार्य करने का निर्देश दिया है। कृषि संकाय प्रतिनिधि नीरज सिंह ने कहा कि कुलपति और रजिस्ट्रार
विज्ञापन


को हटाकर छात्रों की नौ सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुई तो पूर्वांचल बंद के साथ राजभवन के पास धरना प्रदर्शन करने का काम किया जाएगा। शशांक निधि पांडेय और सुरेश मौर्य ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्रों की मांगों को जल्द से

जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर विशाल कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश यादव,  सत्यपाल यादव, आनंद कुशवाहा, आलोक कुमार रोहित, हरीकुंवर कुशवाहा, सुनील यादव, जयप्रकाश यादव, अमित जायसवाल, कमलेश यादव,
विज्ञापन


आनंद यादव, वितपिन कुशवाहा, राहुल यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मुनेंद्र मोहन एवं संचालन मो. परवेज ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें